सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार | New India Times

भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो बच्चों के अश्लील फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल में देखता था एवं दूसरे लोगों को भी दिखाता था साथ ही साथ वाट्स्प ग्रुप में भी सेंड करता था।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पंचशील नगर निवासी आरिफ़ उर्फ कालू पुत्र मजीद खान 32 वर्ष बच्चों के अश्लील फोटो एवं वीडियो खुद भी देखता है और आस पास के लोगों को भी दिखाता है और सोशल मीडिया पर भी वायरल करता है जिस से क्षेत्र के लोग उसके प्रति काफी नाराज़ हैं । सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना टी टी नगर के क्षेत्र से स्टीफेंस स्कूल के पास से पकड़ कर जब उस का मोबाइल चेक किया तो भाभी जी घर पर हैं नाम से एक ग्रुप में बच्चों के अश्लील फोटो एवं विडिया मिले। सूचना सहीह पाये जाने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके खिलाफ़ अ0 क्र0 92/19 धारा 67 बी आईटी एक्ट सूचना प्रोधोगिक अधिनियम के तहत मामल दर्ज कर गिरिफ्तार कर लिया है।

क्राइम ब्रांच एएसपी झारिया का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार उस ग्रुप से जुड़े हुये अन्य सभी सदस्यों विरूद्ध भी साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version