गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
भाई के खातिर अपनी जान देने और दूसरे की जान लेने के वाक्यात हम दसियों से सुनते आए हैं, लेकिन कोई भाई आपनी भाभी की इश्क में पागल हो कर अपने ही भाई की जान ले ले ऐसा मामला शायद ही कभी सुनने में आता है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है जिसमें एक भाई अपनी भाभी की इश्क में पागल हो कर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिकथाना बरनाहल क्षेत्र के ग्राम कनकपुर सादा निवासी रवि वाल्मीकि बुधवार को अपने छोटे भाई नरेश और पत्नी संतोषी के साथ सलूक नगर में मजदूरी पर लहसुन की खोदाई करने का काम करने गए था। शाम को काम खत्म करने के बाद नरेश अपने बडे भाई रवि को कबूतर का शिकार करने के बहाने ले गया। कुछ देर बाद लौटकर संतोषी के पास आया और बताया कि उसने भाई की हत्या कर कुएं में फेंक दिया है। अब हम, तुम पति-पत्नी के रूप में रहेंगे। यह कहकर अभियुक्त वहां से फरार हो गया। मृतक के सिर में पीछे की ओर चोट का निशान दिख रहा था। देखने से ही लग रहा था कि मृतक के सिर में पीछे से प्रहार किया गया है। बाद में उसे कुएं में फेंका गया है।
गुरुवार को एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। मृतक की पत्नी संतोषी ने बताया कि नरेश पहले भी उस पर पत्नी की तरह रहने की बात कहता था लेकिन वह मजाक में टाल देती थी। संतोषी की तहरीर पर पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बरनाहल एसआर गौतम ने मीडिया को बताया कि अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
*रिपोर्ट- गुलज़ार अहमद*
