वाघापुर के रास्ते कीचड से लबालब, लोग परेशान: विक्की राऊत | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यावतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

वाघापुर के रास्ते कीचड से लबालब, लोग परेशान: विक्की राऊत | New India Times

अंडरग्राउंड गटर सिस्टम के नाम पर स्थानीय वाघापुर क्षेत्र के लगभग सभी रास्तों पर खुदाई की गई है। यह क्षेत्र हालही में न.प. में मिलाया किया गया, जब यहा ग्राम पंचायत थी तब यहां के रास्ते बनाने के लिए लोकनेताओं ने काफी मशक्कत की थी लेकिन अब अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम के नाम पर अच्छे खासे रास्तों को फोडा जा रहा है, ऐसा आरोप कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व सरपंच विक्की राऊत ने लगाया है।

वाघापुर के रास्ते कीचड से लबालब, लोग परेशान: विक्की राऊत | New India Times

वाघापूर क्षेत्र में मुख्या रास्ता हो या अंदरूनी रास्ते सभी पर खुदाई की गई है। इस काम में कोई भी नियोजन दिखाई नहीं देता, एक भी रास्ते का काम पूरा नहीं हुआ है। बारीश की वजह से इन रास्तों पर सभी ओर किचड फैल गया है जिससे स्कुल जाने वाले छात्र, नागरिक सभी परेशान हैं। यदि ज्यादा बारीश हुई तो दुपहिया यहां स्लीप भी होती है।

वाघापुर के रास्ते कीचड से लबालब, लोग परेशान: विक्की राऊत | New India Times

गत दो माह से इन रास्तों का काम शुरू है, इन रास्तों पर व्यवसाय कर रहे दुकानदार भी परेशन हैं। इस क्षेत्र के पार्षद सभागृह में इस संबधी कुछ नही बोलते। इन रास्तों की तुरंत मरम्मर करने की मांग की गई अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी नगर परिषद को पुर्व सरपंच विकी राऊत ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version