अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
” न हिंदू बुरा है न मुसलमान बुरा है जिसका किरदार बुरा हो वह इन्सान बुरा है,” यह दिलकश शब्द उस वक़्त सच साबित हुआ जब भोपाल निवासी मोहम्मद अनीस असर की नमाज के बाद चहलकदमी के लिये निकले थे।इसी बीच उन्हें अंत्योदय नगर बाग दिलकुशा में लगभग12 फुट गेहरे नाले में एक गाय कीचड़ में लतपत बेसुध पड़ी हुई नज़र आई। जिस की सूचना तुरंत समाज सेवी टीम अमन के सिपाही डॉ.रेहान सिद्दीकी को दी।सूचना मिलते ही डॉक्टर रेहान अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंच कर लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।
कीचड़ में डूबने के कारण गाय को कीडे वगैरह ने काट कर जख्मी कर दिया था। जिसे इलाज के लिये नगर निगम के वाहन से हॉस्पिटल भेज दिया गया। इस कार्य में टीम अमन के सिपाही के सदस्यों में डा. रेहान सिददीकी. मुनिस खान आज़ाद, इब्राहिम खान, अनीस चाचा.मोहम्मद इकबाल, हेमंत बौराना, प्रदीप शेखावत, आदि लोगों का योगदान रहा।
