आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;
भाजपा सरकार के सरक्षंण में पल रहे नकल माफिया लगातार हावी हो रहे हैं। मध्यप्रदेश का शिक्षा तंत्र खत्म हो चुका है। यह आरोप लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने लगाई है। मुरैना में पेपर आउट पर उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुये कहा कि छात्रों का भविष्य चौपट हो चुका है। आज मध्यप्रदेश में नकल माफिया मोटी रकम लेकर ठगी करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही इन माफियाओं के तार गोपनीय रूप से माध्मिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अधिकारियों से जुड़े हुये हैं, जिससे लगातार 10 वीं एवं 12 वीं के पेपर लीक हो रहे हैं।
विदित रहे कि हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत चार पेपर आउट हो चुके हैं। इसके साथ ही 23 मार्च को 12 वीं में कैमिस्ट्री का पैपर लीक आउट हुआ है, ऐसे में जो छात्र साल भर मेहनत से पढ़ते हैं और अंत में उनके साथ इस प्रकार का कृत्य होता है उससे उनका कैरियर खराब हो जाता है। नकलची छात्र मेहनती छात्रों से आगे निकल जाते हैं।
