"स्कूल चले हम" के तहत शालाओं में मनाया गया प्रवेशोत्सव | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

"स्कूल चले हम" के तहत शालाओं में मनाया गया प्रवेशोत्सव | New India Times

शासन के निर्देशानुसार विकासखंड तिरला के समस्त विद्यालयों में “स्कूल चले हम” के अन्तर्गत प्रवेशोत्सव बड़े ही आनंद के साथ मनाया गया। इसके तहत शा. कन्या हाईस्कूल तिरला में प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर द्वारा छात्राओं को तिलक लगाकर, पुस्तकें वितरित करते हुए शालाओं में बच्चों को प्रवेश करवाया गया और छात्राओं को प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाऐ द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी ।इस अवसर पर कैलाशचन्द्र सोलंकी, रामप्रसाद यादव, मुकेश वर्मा, महेश शर्मा, जनशिक्षक जीवन मकवाना व भारतसिंह मण्डलोई, ललीता चौहान, माधुरी गोयल सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। "स्कूल चले हम" के तहत शालाओं में मनाया गया प्रवेशोत्सव | New India Times

इसी प्रकार संकुल केंद्र पर्वतपुरा के प्रा. वि .व मा. वि. जूनापानी में रमेश मंडलोई, नाहरसिंह बघेल ने बच्चों को पुस्तकें वितरित करते हुए प्रवेशोत्सव मनाया । मा .वि. प्राथमिक व हाईस्कूल पर्वतपुरा में जनशिक्षक संजय सोलंकी व कैलाश कटारे , श्रीमती गुलाब भिड़े, बापूसिंह टैगोर बी. ए. सी. अर्जुन रावत द्वारा पुस्तक वितरण करते हुए शिक्षिका ने बच्चों को तिलक लगाकर शालाओं में प्रवेश करवाया गया ।इस के अलावा प्रा . वि. व मा. वि. सादडीया कुआं में संजय गुप्ता, हिरालाल परमार , जनशिक्षक भुवानसिंग परमार ने भी प्रवेशोत्सव बड़े ही आनंद और उल्लास के साथ मनाया गया ।इस प्रवेशोत्सव के अन्तर्गत प्रा . वि. बरूखो में बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोजन शिक्षक राजु पटेल द्वारा करवाया गया। इस प्रकार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version