मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मची खलबली, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए सर्च आप्रेशन जारी | New India Times

रहीम शेरानी, नीमच//भोपाल (मप्र), NIT:मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मची खलबली, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए सर्च आप्रेशन जारी | New India Times

मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से चार कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सुबह तड़के जिला जेल से चार कैदी फरार हो गए हैं। इसमें दो एनडीपीएस, एक हत्या और एक रेप का आरोपी है।

मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मची खलबली, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए सर्च आप्रेशन जारी | New India Times

आरोपियों में दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदी फरार हुए हैं। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मध्यप्रदेश के नीमच जिला जेल से चार कैदी फरार, पुलिस महकमे में मची खलबली, फरार कैदियों को पकड़ने के लिए सर्च आप्रेशन जारी | New India Times

जानकारी के मुताबिक नीमच जिला जेल से सुबह तड़के 4 से 4:30 बजे के बीच जेल के बैरक क्रमांक 11 से चार कैदी सरिया काटकर फरार हुए हैं। बताया जाता है कि जेल की चारदीवारी के बाहर से किसी ने रस्सी के माध्यम से फरार कराया है। फरार कैदियों में से दो मध्य प्रदेश और दो राजस्थान के हैं। वहीं खास बात यह है कि राजस्थान की झालावाड़ जेल से भी कैदियों के फरार होने की सूचना है, इसका कोई लिंक हो सकता है। फिलहाल पुलिस सर्चिंग में जुटी हुई है।

फरार कैदियों के नाम
1. नारसिंह पिता बंसीलाल बंजारा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना भिंडर जिला उदयपुर- एनडीपीएस में 10 साल की सजा।
2. दुबे लाल पिता दशरथ धुर्वे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गोगरी थाना नौगांव जिला मंडला- 376 में 10 वर्ष की सजा।
3. पंकज पिता रामनारायण मोंगिया उम्र उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम नल वाई थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़- एनडीपीएस में बंद।
4. लेख राम पिता रमेश बावरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चंदवासा थाना मल्हारगढ़ जिला मंदसौर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version