जल संरक्षण को लेकर नगर पालिका ने दिलाई शपथ | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

जल संरक्षण को लेकर नगर पालिका ने दिलाई शपथ | New India Times

अकबरपुर नगर पालिका जनसरोकारों के तहत शनिवार को नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने जल संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई। उन्हें उन्होंने बताया कि जल की बर्बादी को किस तरह रोकें, इसके तहत उन्होंने जानकारियां दी। स्वच्छ पेयजल स्वच्छ भारत का अभियान, हम सब मिलकर करेंगे स्वच्छ देश का निर्माण, सबकी मेहनत का फल है। वहीं स्वच्छता, पर्यावरण व जल संरक्षण को बढ़ावा दिए जाने की बात कही। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य ने कहा कि हमारे देश के पुरखों से हमें अनेक प्रकार के जलस्रोत विरासत में मिले हैं। यदि हमने इस विरासत को संभाल कर नहीं रखा तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें माफ नहीं करेंगी। हमारे देश के गाँव-गाँव में परम्परागत कुएँ, बावड़ी व तालाब बने हुए हैं। पिछले कई वर्षों से जल संरक्षण को लेकर हम आप इनकी अनदेखी करते आ रहे हैं। इन्हें या तो तोड़फोड़ दिया गया है या प्राकृतिक रूप से नष्ट हो गए हैं। आगे से इन जलस्रोतों की चिन्ता सभी मिलाकर करेंगे तभी जल संकट से निजात मिल सकेगी। हमने अपने ही स्वार्थ में इन्हेें उजाड़कर कंकरीट का जंगल बिछा दिया है। जनता ने जल पूर्ति की जिम्मेदारी अपने कंधों से उतारकर सरकार के कंधों पर रख दी है। जबकि सरकारें योजनाएँ बनाने तक सीमित हो जाती हैं क्योंकि इन्हें कारगर ढंग से लागू करने में लोगों के स्वार्थ आड़े आते हैं। जलस्रोतों के रखरखाव में अपनी व दूसरे लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है। अब तक जो भूलें हमने की है उनका समाधान भी हमें मिलजुल कर ही करना है। हम एक-एक मिलकर अनेक बन सकते हैं। जब इतने हाथ श्रमदान करेंगे तो जलस्रोत अवश्य साफ रहेंगे। उन्हें गंदा करने से भी बचाएँगे। इस कथन पर काम करना है साथी हाथ बटाना, एक अकेला थक जाएगा तो मिलकर बोझ उठाना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version