उपजिलाधिकारी मोहम्मदी की अनोखी पहल: गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए 50% छूट के आधार पर अब होगा अल्ट्रा साउंड | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:उपजिलाधिकारी मोहम्मदी की अनोखी पहल: गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए 50% छूट के आधार पर अब होगा अल्ट्रा साउंड | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग और मोहम्मदी में निजी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर्स एवं पैथोलॉजी डाकटरों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें उप जिलाधिकारी के अनुरोध पर गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 50% छूट पर अल्ट्रासाउंड करने की मुहिम की शुरुआत की गई। जिसमें यह तय किया गया कि लाल राशन कार्ड धारक महिलाओं को यह सुविधा अगले हफ्ते से मिलेगी तथा इसका रजिस्ट्रेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र कुमार सिंह अथवा डॉ. अश्विनी वर्मा के कार्यालय में किया जाएगा।जिसमें लाल राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लाना अनिवार्य होगा उसके उपरांत अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों के लिए रेफर किया जाएगा, जहां पर उस महिला को 50% की छूट पर अल्ट्रासाउंड किया जाएगा उपजिला अधिकारी स्वाति शुक्ला ने कहा कि सभी के सहयोग से गरीबों की मदद के लिए इस तरह की योजना बनाई गई है तथा आने वाले हफ्तों में पैथोलॉजी के माध्यम से जांच में भी गरीब परिवारों की मदद की जाएगी तथा उन्होंने कहा कि इस मुहिम में मीडिया का भी सहयोग की आवश्यकता है इस बैठक में प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, लाइफ लाइन मेडिकल के सुरेंद्र सिंह, डॉ.आशा कुमार रस्तोगी, डॉ.आशीष मेहरोत्रा, डॉ.वीके सिंह, प्रिंस पैथोलॉजी के करण शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सतीश शुक्ला सहित अन्य पैथोलॉजी से जुड़े लोग भी मौजूद रह।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version