महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके | New India Times

शुक्रवार रात सवा नौ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। माहूर, आर्णी, महागांव उमरखेड तहसीलों में भी झटके महसूस हुए। महागांव तहसील के बोरी इजारा इलाके में भी झटके महसूस किए गए। जहां अचानक दीवारें हिलती नजर आईं, इससे लोग अपने घरों से बाहर आ गए।महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में महसूस किये गये भूकंप के झटके | New India Times

दीवार में क्रेक आने के बाद कुछ लोग घर में घुसने से डरते नजर आए, हालांकि जिलाधिकारी अजय गुल्हाने और उमरखेड़ के एसडीओ स्वप्निल कापड़नीस ने इस मामले में रहवासियों से सचेत रहने की अपील की है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक जानकारी पहुंच रही है।

अलर्ट रहने की सलाह

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 बताई जा रही है। भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि इन झटकों से किसी तरह के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version