लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर हुई एक दिवसीय भूख हड़ताल, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर हुई एक दिवसीय भूख हड़ताल, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा | New India Times

लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज करने आह्वान किया गया साथ ही 30 जून को भ्रष्टाचार विरोधी मशाल जुलूस बैंक रोड़ से लोकसेवा आयोग तक निकालने की योजना बनाई गई।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें

लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर हुई एक दिवसीय भूख हड़ताल, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा | New India Times

लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर हुई एक दिवसीय भूख हड़ताल, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा | New India Times

1- भ्रष्टाचार में लिप्त परीक्षा नियंत्रक के साथ सचिव जगदीश तिवारी , अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव समेत सभी आरोपियों पर जाँच कर दंडित किया जाय।
2- एलटी परीक्षा निरस्त कर 06माह के अंदर भर्ती पूरी कराई जाय।
3-pcs-j परीक्षा की प्री व मेंस परीक्षा निरस्त की जाय।
4- पिछले 02साल में हुई भर्ती परीक्षाओं की रिटायर्ड जज के पैनल की निगरानी में जाँच कराई जाय।
5- आंदोलनरत छात्रों पर लादे गये मुकदमे तत्काल वापस लिया जाय।
6- रोजगार आयोग/बोर्डों में भ्रष्टाचार व अनियमितता को रोकने के लिए राज्यस्तरीय आयोग का गठन हो, जिससे सभी आयोगों /बोर्डों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
7-लैटरल इंट्री पर तत्काल रोक लगाया जाय।

विभिन्न मांगों को लेकर आज बेरोज़गार प्रतियोगी छात्रों ने जिला मुख्यालय में एक दिवसीय भूख हड़ताल की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

भूख हड़ताल के दौरान सुनील मौर्य ने कहा कि लोकसेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ़ छात्रों का गुस्सा बढ़ रहा है लेकिन सरकार की तरह से कोई भी सकारात्मक कदम अभी तक नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि एल.टी. व पीसीएस-जे. में भ्रष्टाचार के बाद भी आयोग के सचिव व अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई न होना सरकार की मंशा पर सवाल उठता है।
पवन गुप्ता व निरंजन देव ने कहा कि सरकार आयोगों की विश्वसनीयता करके लेटरल इंट्री को जायज ठहराने का काम करेगी। एक तरफ कई चरण के बाद नौकरी मिलती है जिससे योग्य छात्र चुने जाय वहीं दूसरी तरफ मनपसंद लोगों को सीधे ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्ति गरीब छात्रों के साथ धोखा है।

छात्रों ने 30 जून को बैंक रोड़ से लोकसेवा आयोग तक भ्रष्टाचार विरोधी मशाल जुलूस निकालने का फैसला लिया है।

आज बैठक में सुनील मौर्य, अनुराग वर्मा, पवन गुप्ता, सुनील यादव, निरंजन देव, विनोवर शर्मा, प्रेम प्रकाश शुक्ला, रवि प्रकाश, महेश यादव, अखिलेश भारती, मनोज चौधरी,अनिल वर्मा,रंजीत सरोज, मनीष कुमार, अनुपम, अंगद सरोज, रमेश रंजन, धर्मेंद्र, शैलेंद्र, अमित पाठक, अजय, महाप्रसाद, बृजेश पाल आदि छात्र उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version