31 मार्च 2017 तक सभी बचत खातों में आधार व मोबाइल लिंकिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये: जिलाधिकारी हरदा | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​31 मार्च 2017 तक सभी बचत खातों में आधार व मोबाइल लिंकिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये: जिलाधिकारी हरदा | New India Timesजिलाधिकारी श्रीकांत बनोठ ने जिले के बैंकर्स एवं  शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा है कि  हरदा जिले में स्वरोजगार योजनाओं के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में एन.पी.ए. वसूली हेतु सीईओ जनपद पंचायतों को बैंकों से सहयोग करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त बैंकों के सभी बचत खातों में आधार एवं मोबाईल लिंकिंग का कार्य 31 मार्च 17 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।  बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में हुई जिलास्तरीय परामर्श दात्री एवं पुर्नरीक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई।

इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री जिनेन्द्र भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय उपाध्याय, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री ए.आर. जी राव मौजूद थे। श्री राव ने बताया कि जिले में खरीफ 2015 का बीमा क्लेम 175 करोड़ रूपए आया था जो कृषकों के खातों में जमा कर दिया गया है। जिले का  वर्ष 2017 एवं 2018 का साख योजना जो लगभग 1483 करोड़ रूपए है को भी मिटिंग में अनुमोदित किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version