बेटियों की सुरक्षा के लिए शिवराज सिंह चौहान करेंगे गैर राजनीतिक आंदोलन | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर/भोपाल (मप्र), NIT:

बेटियों की सुरक्षा के लिए शिवराज सिंह चौहान करेंगे गैर राजनीतिक आंदोलन | New India Times

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से बेटियों को बचाने के लिए गैर राजनीतिक आंदोलन करने का ऐलान किया है। राज्य में हुई दुष्कर्म व हत्या की घटनाओं के बाद शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसका एलान किया।

गौरतलब है कि हाल ही में राजधानी में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कमलनाथ सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। इस घटना को लेकर राजनीति गरमा गई थी और इस तरह की घटनाओं को कैसे रोका जाए, इस पर मंथन के लिए बीजेपी ने शनिवार को भोपाल में बैठक रखी थी। इस बैठक में तय किया गया कि भोपाल में हर मोहल्ले में मोहल्ला समिति बनाई जाएगी। शिवराज सिंह ने इस दौरान बयान दिया कि वो जिस दिन भी भोपाल में रहेंगे एक मोहल्ले में जरूर जाएंगे।इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में चल रहे हुक्का लाउंज बंद कराने पर भी जोर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version