राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग खोज अभियान शुरू | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग खोज अभियान शुरू | New India Times

राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला शेख टोला, ताड़ तले, भूलन पुर, शाह कुली पुर, दारानगर मुन्ना पुरवा, नया गांव नवादा मैं सघन सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर पर डॉक्टर सुधीर पांडे अधीक्षक व रितेश मेहरोत्रा वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक के द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत 15 टीमों का गठन किया गया है

राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग खोज अभियान शुरू | New India Times

जो घर घर जाकर लोगों को यह बताया जा रहा है कि अगर 15 दिन से अधिक आप को बुखार रहता है या खांसी आती है या निरंतर आपका वजन घट रहा है तो इसकी जांच अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षय रोग विभाग में संपर्क कर अवश्य करा लें इसके साथ ही रोगी को प्रति माह रुपए 500 पोषण के रूप में दिए जाएंगे। इस कार्य में सामाजिक संस्था डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कार्यकर्ता मोहम्मद शकील अंसारी, अफसर अली अंसारी, सीमा बेगम मेहताब बैग व सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी का एक विशेष योगदान है जो सुबह से शाम तक लोगों को जानकारी दे रहे हैं कि हमारे क्षेत्र में एक भी रोगी ऐसा नहीं होना चाहिए जो टीबी से ग्रस्त हो और उसका समुचित इलाज ना हो सके। संस्था इस पर कार्य कर रही है की टीबी हारेगा और जीतेगा इंडिया। जिस तरह से पोलियो को जड़ से खत्म कर दिया गया है ठीक उसी तरह से टीबी को भी समाप्त करना है, संस्था के सभी पदाधिकारियों ने इस बात की शपथ ली है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक दिक्षित टीबी एचवी व इंद्रेश कुमार एसटीएस एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version