लगभग 30 लाख कीमत की 986 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

लगभग 30 लाख कीमत की 986 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

प्रतापगढ़ जिला के थाना लालगंज पुलिस टीम को 986 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सुखबिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह नि0 न्यू शिवपुरी कालोनी नियर एम भारती स्कूल बलदेव नगर अम्बाला हरियाणा।

बरामदगी
01. 986 पेटी देशी शराब ( 47,328 शीशी/200 मि0ली0)।
02. एक अदद ट्रक 1109 टाटा डीसीएम नं0 एचआर 33 इ 0615।

गिरफ्तारी का समय व स्थानः

लक्ष्मणपुर बाजार के पास थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़। 06ः30 बजे दिनांक 15.06.2019।

लगभग 30 लाख कीमत की 986 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार | New India Times

जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्र्तगत जनपद की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में दिनांक 15.06.2019 को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी मय हमराह तलाश वांछित/वारन्टी/देखभाल क्षेत्र बाबूगंज बाजार से सगरा सुन्दरपुर की तरफ आ रहे थे कि लक्ष्मणपुर बाजार के पास एक ट्रक 1109 टाटा डीसीएम नं0 एचआर 33 इ 0615 आता दिखाई दिया, जिस रोक कर चालक से पूछा गया कि ट्रक में क्या लदा है तो वह हड़बड़ाते हुए बताया कि कैटल फीट लदा है। जब ट्रक के पीछे लदे हुए माल को देखा गया तो ट्रक में लदे पेटी में बिना रैपर की देशी शराब की शीशीयां पायी गयी। इस पर ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया। ट्रक चालक ने अपना नाम सुखविन्दर सिंह बताया।

पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त सुखविन्दर सिंह ने पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में बताया कि अम्बाला में निप्पी टायर वाला ट्रक मार्केट का निवासी ने मुझे योगेश नामक व्याक्ति से मिलवाया जिसने मुझे हरियाणा-पंजाब के बार्डर पर शम्भू बाजार से मेरे ट्रक में यह शराब लदवायी थी और इसे प्रतापगढ़ के लालगंज में पहुचाने के लिए बताया। मुझे यह भी बताया गया कि मेरे मोबाइल नम्बर पर एक फोन आयेगा कि यह माल कहां उतारना है। इस काम के लिए मुझे 85000/-रु0 मिलने थे। यहां प्रतापगढ़ आने के बाद मेरे मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने मुझे बाबूगंज बाजार में मिलने के लिए कहा था। मैं वहीं जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 353/19 धारा 60/60ए/63 आबकारी अधि0, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 272 भादवि व 3/4 कापी राईट अधि0।

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, आरक्षी विशाल, इन्द्रेश व सुनील थाना लालगंज, प्रतापगढ़।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version