अकबरपुर नगर पालिका परिषद के सभी 25 सभासदों ने बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाया करोड़ों के गबन का सनसनीखेज आरोप | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के सभी 25 सभासदों ने बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाया करोड़ों के गबन का सनसनीखेज आरोप | New India Times

अंबेडकरनगर जिला के अकबरपुर नगर पालिका में इन दिनों भ्रष्टाचार झुंझुनू की तरह बज रहा है। भाजपा के नगर अध्यक्ष ज्ञान मोदनवाल और महामंत्री गौरव श्रीवास्तव ने अपनी ही पार्टी के चेयरमैन वाली नगर पालिका परिषद पर विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता और जनता के धन की बंदरबांट का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

अकबरपुर पालिका परिषद के सभी 25 सभासदों ने अकबरपुर नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंगलवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन स्थित गोमती रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पालिका में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है साथ ही अधिशासी अधिकारी ड्यूटी से अक्सर गायब रहने की बात बताई है। सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव, रूबी गुप्ता ने भ्रष्ट नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने पालिका बोर्ड की बजट बैठक का बहिष्कार किया। सभासदों ने चेयरमैन सरिता गुप्ता और चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता पर 35% कमीशन वसूलने का आरोप लगाया है।

अकबरपुर पालिका भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाला जिले का नंबर वन नगर पालिका एक बार फिर चर्चाओं में है। बीजेपी चेयरमैन पर विकास के पैसों का बंदरबांट का आरोप लगाते हुए सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोल दिया है। उनका आरोप है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और यहां पर 35% कमीशन की वसूली का बड़ा खेल खेला जा रहा है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि करोड़ों का कार्य वर्क ऑर्डर पर हो गया और सभासदों को पता तक नहीं लगा। सभासद ललित श्रीवास्तव ने कहा कि पालिका अध्यक्ष का साफ तौर पर कहना है कि बीजेपी में उनकी अच्छी पकड़ है इसीलिए उनका कोई कुछ नहीं कर सकता जिस कारण अकबरपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से कह कर अब तक खर्च हुए धन की जांच कराऊंगा। सभासदों ने 14 व्यापक भ्रष्टाचार की बाबत बिंदुवार नगर पालिका प्रशासन से जानकारी मांगी है:-
विद्युत सामान क्रय दारी, विद्युत विस्तार जनरेटर हेतु, डीजल जनरेटर मरम्मत, मोटर मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार, जलकल, ट्रैक्टर डीजल एवं टाटा ए सी ई, सफाई संबंधित फिनायल, हार्पिक मच्छर मार दवा पाउडर व झाड़ू ऐसे 14 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version