बैतूलमाल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित हुआ 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बैतूलमाल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित हुआ 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह | New India Times

बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर के संरक्षक मौलाना कलीम अशरफ हबीबी ने बताया कि बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर के तत्वाधान में अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत हुसैन मैरिज हॉल सिंधी बस्ती बुरहानपुर में दिनांक नौ जून 2019 रविवार को प्रात 10:00 बजे संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया , महापौर अनिल भोसले और पूर्व विधायक हमीद काजी ने शिरकत की । कार्यक्रम में हिदायतुल्ला लल्लू भाई ,अत्ताउल्लाह खान ,सादिक जहाज़वाला, अब्दुल रशीद खान मुंबई वाले, फहद जहाज़वाला , सैयद इकबाल उद्दीन डॉ लारेब एजाज अंसारी ,अमजद भाई, नाजिम भाई आदि मौजूद थे । सामूहिक विवाह के आमंत्रण पत्र पर एक ही पदाधिकारी का नाम होना जन चर्चा का विषय बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version