मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ दस्तक अभियान का शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ दस्तक अभियान का शुभारंभ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव कस्बों में 10 जून से 20 जुलाई तक लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। दस्तक अभियान में आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों के सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान कर उनका त्वरित प्रबंधन करेंगे। जिससे बाल मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ सेलक्षी वर्मा के अनुसार अभियान में मुख्य तौर पर समुदाय में बीमार बच्चों ओर नवजात की पहचान,प्रबंधन एवं रेफरल शेशव एवं बाल्यकालीन नमोनिया की पहचान प्रबंधन कुपोषित बच्चों को पहचानना तथा उपचार के लिए एनआरसी भेजना, बाल्यकालीन दस्त रोग, नियंत्रण के लिए ओआरएस एवं जिंक के लिए उपयोग के संबंध में जागरूकता विटामिन ए का अनुपूरण, 9 माह से अधिक 5 वर्ष तक के बच्चों ने दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियां शिशु एवं बाल आहार संबंधी समझाइश देना आदि गतिविधियां दस्तक अभियान में दल गांव जाकर घर-घर करेगा। उक्त दस्तक आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया, मेघनगर जनपद अध्यक्षा श्रीमती सुशीला प्रेम सिंह भाबर ,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सेलक्षी वर्मा बीसीएम किरण पाटीदार, आशा कार्यकर्ता एवं नर्स स्टाफ आदि उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version