विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीम नगर नाले का किया निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भीम नगर नाले का किया निरीक्षण | New India Times

विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 28 के अंतर्गत भीमनगर नाले का निरीक्षण किया। इसमें अमृत योजना के नाम पर 90 लाख रूपये की लागत से नाला बनाया जाना था। नाले की वास्तविक चौड़ाई 100 फीट थी जो घटकर मात्र 2 फीट रह गई है। नाले की भूमि पर भूमाफियाओं ने प्लॉट काट कर बेच दिये है। श्री गोयल ने इस प्रकरण में जिलाधीश एवं निगम आयुक्त से समूचे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने एवं नाले की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के संबंध में चर्चा की।

इसके बाद कांग्रेस विधायक ने दर्पण कॉलोनी, दुष्यन्त नगर हरनामपुरा बजरिया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरे में दर्पण कॉलोनी नाले पर किये गये अतिक्रमण को हटाने तथा नाले को बारिश से पूर्व पूरी तरह से साफ करने, नाले की पुलिया एवं बाउण्ड्रीवाल का निर्माण करने के लिए मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को निर्देश किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version