बरघाट में टिंकल शर्मा को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रृद्धांजली | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

बरघाट में टिंकल शर्मा को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रृद्धांजली | New India Times

अलीगढ़ में 2 साल की मासूम ट्विंकल शर्मा के साथ हुए आमानवीय कृत्य के विरोध में आज बरघाट नगर पंचायत के सामने से प्रयास कोचिंग सेंटर के आह्वान पर कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में हिंगलाज सेना, मातृशक्ति संगठन, विक्की सूर्यवंशी के नेतृत्व में बजरंग दल, समाज सेवी अमित सूर्यवंशी, देवेन्द ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, कुँवर राजपूत, विजय सूर्यवंशी, अभिलाष मालवीय, बरघाट विधायक श्री अर्जुन काकोडिया जी, नगर पंचायत अध्यक्ष रंजीत वासनिक के साथ साथ सभी मानवीय संवेदनाओं से आघात जनों ने अपनी उपास्थिति दी। राष्ट्रीय हिंगलाज सेना ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त की है जिन्होंने आज बरघाट नगर में एक अमानवीय कृत्य के विरोध में ट्विकल शर्मा के लिए आवाज़ बुलन्द कर बरघाट के लोगों के मन तक एक मानवीय करुणा का संदेश पहुचाया है, ऐसे कृत्य करने वालों के ख़िलाब शासन तक दो साल की बच्ची की आवाज़ को पहुंचने में सहयोगी होगी।

बरघाट में टिंकल शर्मा को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रृद्धांजली | New India Times

उन्होंने कहा कि हम उन सभी जनों का आत्मीय वंदन करते हैं और ईश्वर से प्राथना करते हैं कि उस नन्ही मासूम बच्ची की आत्मा को शांति प्रदान करे और उसके साथ अमानवीय कृत्य करने वालों को कठोर से कठोर दंड प्राप्त हो। आज ऐसे कृत्य को रोकने के लिए हर इंसान को जागरुक बनाये और ऐसे मामलों के ख़िलाफ आवाज़ उठा कर ऐसे लोगों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएं तभी ट्विंकल शर्मा जैसे बच्ची को न्याय मिलेगा।

By nit

Exit mobile version