आग उगलती गर्मी में सिपाही बना मसीहा, अपनी ड्यूटी के साथ लोगों के सूखे कंठों की प्यास बुझाने का करता है काम, यात्रियों को पिलाते हैं ठंडा पानी | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

आग उगलती गर्मी में सिपाही बना मसीहा, अपनी ड्यूटी के साथ लोगों के सूखे कंठों की प्यास बुझाने का करता है काम, यात्रियों को पिलाते हैं ठंडा पानी | New India Times

आसमान से आग उगलता सूरज और नीचे तपती रेगिस्तान सी जमीन ऐसे में अगर कोई आपके सूखे कंठों की प्यास बुझाने ठंडा शीतल पानी का ग्लास आपके सामने ले आये तो उस कैफ़ियत का अंदाजा लगाना ही मुश्किल है पर हाँ ऐसा हो रहा है दमोह में जहाँ एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी है जो ये नेक काम में लगा हुआ है, जिसकी तारीफ अब आला अधिकारी भी करते नहीं थकते। दमोह ट्रैफिक पुलिस में प्रधान आरक्षक के पद पदस्थ ये हैं दिनेश गोस्वामी जो आज दमोह और आस पास के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं वो भी अपनी कार्यशैली के चलते। जी हां जो अपनी ड्यूटी तो ईमानदारी से करते हैं साथ ही समाज सेवा का जज़्बा इनके दिल में हमेशा से ही रहा है। दमोह ट्रैफिक के प्रधान आरक्षक दिनेश गोस्वामी की ड्यूटी जहाँ भी लगती है वहाँ से आने जाने वाला राहगीर इनका मुरीद हो जाता है। चाहे ठंड हो, तेज बारिश या फिर भीषण गर्मी ये किसी को परेशान नहीं देख सकते। अभी दमोह में तापमान एक सप्ताह से 47 के पार ही जा रहा है ऐसे में दिनेश गोस्वामी की जिस पॉइंट पर ड्यूटी लगती है वहीं पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर वाहनों में बैठे लोगों को शीतल ठंडा जल का ग्लास लेकर पहुँच जाते हैं वाहनों के पास जो ठंडा पानी का गिलास देखकर पहले तो हैरत में पढ़ जाता है फिर पानी पीकर राहत की सांस लेकर पुलिकर्मी की तारीफ करते नहीं थकते। जब ट्रैफिक कर्मी लोगों के वाहनों को हाथ देकर रोकता है तो वाहन चालक के जहन में एक ही सवाल उठता है कि अभी चेकिंग होगी चालान कटेगा या फिर कागजात पूछेगा लेकिन वाहन जब पुलिस कर्मी के पास आता है तो वाहन चालक और यात्रियों के चेहरे पर अजीब सी चमक नजर आने लगती है। आग उगलती गर्मी में सिपाही बना मसीहा, अपनी ड्यूटी के साथ लोगों के सूखे कंठों की प्यास बुझाने का करता है काम, यात्रियों को पिलाते हैं ठंडा पानी | New India Times

इस नेक काम से ना सिर्फ आम जनमानस ही नहीं बल्कि पुलिस विभाग के भी आला अधिकारी दिनेश गोस्वामी के कार्यो से खुश है जिन्हें दमोह एसपी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। अगर हर पुलिस कर्मी इसी तरह अपनी ड्यूटी के साथ जन सेवा करे तो पुलिस और आम जनता के बीच जो फासला है वो कम जरूर होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version