SSC results: वसंतराव काले स्कुल में चमकी जामनेर की पूजा पांडेय | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:SSC results: वसंतराव काले स्कुल में चमकी जामनेर की पूजा पांडेय | New India Times

आज महाराष्ट्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजे घोषित हुए हैं जिसमें अधिकतम अंक अर्जित करते हुए लड़कियों ने बाज़ी मारी है। औरंगाबाद विभाग के आंबेजोगाई जिला बीड की वसंतराव काले पब्लिक स्कुल के नतीजों में पहले दस मेधावी छात्रों में जामनेर जिला जलगांव निवासी श्री रविंद्र और श्रीमती विजया पांडेय की सुपुत्री कुमारी पूजा पांडेय ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर बडी सफ़लता प्राप्त की है। कुल 500 अंको के वैकल्पीक विषयों में पूजा ने गणित में 100 मे 99, सामाजिक शास्त्र में 94, साइंस टेक्नालाजी में 87 इस तरह 500 अंकों में अपना कुल स्कोर 430 अंक अर्जित कर 86 प्रतिशत तक कवर किया है। स्कुल के पहले 10 छात्रों में पूजा छठवें पायदान पर रही। टाॅपर में सौरव तपसे 93 के साथ पहले स्थान पर रहा, वहीं अन्य में शेख इनशा 91.40, सानीका चव्हाण 91, प्रग्या घुबाडे 90, नेहा भिसे 88.8 , पुजा पांडेय 86, शिवम गवसने 83.80, प्रतिक घुरले 82.60, सैय्यद यासीन 82.60, रिदम हराले 82.60, इस तरह मेघावियों ने बाजी मारी है। इन नतीजों में काले पब्लिक स्कुल का रिजल्ट 100 फीसद रहा! छात्रों की सफ़लता पर संस्था सचिव नरेंद्र काले तथा प्रधानाध्यापक और कर्मियों ने संतोष व्यक्त करते हुए मेघावियों का सम्मान किया है। मेधावी छात्र कु पूजा ने अपना अगला कैरियर साइंस में दाखिला लेकर करने की रुचि व्यक्त की है। पुजा की इस सफ़लता से गदगद उसके माता पिता और परिजन स्वयं को गौरवान्वित महसुस कर रहे हैं।

By nit

Exit mobile version