पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

वर्ष 2019-20 दस्तक अभियान चरण 01 के लिए तकनीकी कौशल प्रशिक्षण आज प्री टेस्ट प्रश्नोत्तरी ऐडुसेट तकनीकी भोपाल के द्वारा लाइव प्रशिक्षण प्रदान करने के पश्चात पोस्ट टेस्ट परीक्षा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. अशोक कुमार पटेल, बी.पी.एम. अमरसिंह देवल, बी.सी.एम. सुरेखा परिहार, एमटीएस अरविंद गर्ग, बी.ए.म. लक्ष्मण शिवले, एलएचव्ही रत्नप्रभा शिरसाठ, समस्त ए.एन.एम., समस्त सेक्टर सुपरवाईजर, श्रवण मकवाना M.P.W व आदेश गौर (भोपाल) से प्रोग्राम आफिसर क्लिंटन फाउंडेशन और महेन्द्र पाटीदार कस्टोडियन टीचर उत्कृष्ट शा . उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिरला मेंं क्लास का सफल आयोजन किया गया।
एडुसेट वर्चुअल क्लास के माध्यम से ए.एन.एम. और मैदानी अमले को निम्न बिन्दुओं पर अलग -अलग सत्र के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया जो इस प्रकार से है:-
(1) सत्र (1)- खसरा के लक्षण की पहचान कर एनीमिया की स्क्रीनिंग करना।
(2)सत्र (2)- निमोनिया के लक्षण, पहचान व प्रबंधन कर बचाव के उपाय करना।
(3)सत्र (3)-WHO कलर स्केल के माध्यम से NUAC एडिमा की पहचान कर एन आर सी मेें भर्ती करना।
(4)सत्र(4) बाल्यकालीन दस्त रोग उपचार एवं प्रबंधन करना।
(5) दस्तक का सर्वे पपत्र व रिपोर्टिंग पपत्र ।
(6) राष्ट्रीय क्रमिमुक्ति दिवस व पूर्ण तैय्यारी व क्रियान्वयन करना।
मैदानी अमले को एडुसेट वर्चुअल क्लास के माध्यम से लाइव प्रसारण के तहत प्रशिक्षण प्रदान कर तकनीकी कौशल को बढ़ावा दिया गया।
जन्म से 5 साल तक के बच्चों के घरों में होगी सेहत की दस्तक।
नौनिहालों के लिए सुखद सेहत की दस्तक।
इस प्रकार महेन्द्र पाटीदार कस्टोडियन टीचर द्वारा सफल आयोजन किया गया।
