ऑटो प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन: विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑटो (टैम्पू) के धुएं की जांच कर निःशुल्क बांटे गए प्रमाण पत्र | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ऑटो प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन: विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑटो (टैम्पू) के धुएं की जांच कर निःशुल्क बांटे गए प्रमाण पत्र | New India Times

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऑटो प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आॅटो के धुएं की जांच कर निःशुल्क प्रमाणपत्र बांटे गए।

ऑटो प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन: विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑटो (टैम्पू) के धुएं की जांच कर निःशुल्क बांटे गए प्रमाण पत्र | New India Times

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल खंडेलवाल के नेतृत्व में खंडेलवाल ऑटो सेल्स सोंख रोड मथुरा पर ऑटो (टैम्पू )प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ प्रदेश महासचिव अमित वाष्णार्य , राजकुमार खंडेलवाल, योगेश गोयल, मुकेश गुप्ता, विनय जिंदल, अमृत खंडेलवाल आदि के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

ऑटो प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन: विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑटो (टैम्पू) के धुएं की जांच कर निःशुल्क बांटे गए प्रमाण पत्र | New India Times

कार्यक्रम में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महासचिव मनीष दयाल को अतिथि के रूप में बुलाया गया। ऑटो प्रदूषण जांच कैंपों में लगभग 100 ऑटो के धुआं की जांच की गई। जांच के दौरान निःशुल्क ओटो को प्रदूषण प्रमाण पत्र वितरण किए गए। कई लोगों ने अपनी सर्विस टाइम से ना करवाने के कारण धुआं की जांच करने के दौरान पाया कि ऑटो से हानिकारक गैस निकल रही है जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है। वाहन चालकों को कैंप में समझाया गया की ऑटो की समय-समय पर सर्विस करवानी चाहिए जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके ताकि हमारा वातावरण शुद्ध रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अमृत लाल खंडेलवाल ने सभी ओटो चालाको से अनुरोध किया की समय पर अपनी वाहन की नियमित जांच करवाएं जिससे वातावरण को शुद्ध किया जा सके।

ऑटो प्रदूषण जांच कैंप का आयोजन: विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑटो (टैम्पू) के धुएं की जांच कर निःशुल्क बांटे गए प्रमाण पत्र | New India Times

कार्यक्रम को संबोधित करते करते हुए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रदेश महासचिव अमित वाष्णार्य ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है, इस सराहनीय पहल के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हम आज के दिन शपथ लें कि अपने देश को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हर व्यक्ति अपने आसपास एक पेड़ जरूर लगाए जिससे वातावरण शुद्ध रहेगा। कार्यक्रम में मोहित खंडेलवाल, सचिन खंडेलवाल, अंकित खंडेलवाल, पवन, शुभम, दीपक, आशु, मुकेश, निशांत, राजू आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version