जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाया जाए: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

पवन परूथी/ गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाया जाए: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन करने के आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किए गए हैं। टास्क फोर्स के अध्यक्ष कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रहेंगे। टास्क फोर्स में 28 विभागीय अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने टास्क फोर्स गठित करने के साथ ही कहा है कि जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से चलाया जाए। टास्क फोर्स में जिन विभागीय अधिकारियों को मलेरिया नियंत्रण के संबंध में जिम्मेदारी सौंपी गई है वे अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी मलेरिया नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्रवाई से भी टास्क फोर्स समिति को अवगत कराएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version