मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र) NIT:

मोदी जी ने भारतीय प्रधानमंत्री की हैसियत से गुरूवार 30 मई को अपने मंत्रीमंडल की टीम के साथ दूसरी पारी की शुरुआत की। खंडवा संसदीय क्षेत्र की जनता को उम्मीद थी कि “निमाड़ की नैया – नंदू भैया” को पहली पारी में केन्द्रीय मंत्री मंडल में बड़ी ज़िम्मेदारी मिलेगी लेकिन निमाड़ की नैया – नंदू भैया को पहली पारी में स्थान ना मिल पाने के कारण संपूर्ण निमाड़ इलाक़े की जनता में निराशा की लहर दौड़ गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर अपनी राय को अभिव्यक्त करते हुए लोग कह रहे हैं कि मोदी जी ने खंडवा को झुंझूना दिया..? बावजूद इसके निमाड़ की जनता आशावादी हैं और निकट भविष्य में जब भी केंद्रीय मंत्री मंडल का विस्तार होगा ” निमाड़ की नैया – नंदू भैया को अवश्य ही इस में अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। निमाड़ की जनता को विश्वास है कि पार्टी उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए और जन भावना के अनुरूप उन्हें मंत्री पद से ज़रूर नवाज़ेगी। फिलहाल श्रध्दा और सबूरी।
