अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकला अर्जुन हो गया गुम, परिजनों ने मेघनगर थाने पर कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:अपनी ही शादी का कार्ड बांटने निकला अर्जुन हो गया गुम, परिजनों ने मेघनगर थाने पर कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेडावली के रहने वाले अर्जुन पिता नारसिंह मचार जो कि पैसे से मजदूरी का काम करता था दिनांक 25 मई को अपनी ही शादी का आमंत्रण कार्ड आस पास के क्षेत्रों रिश्तेदारों को बांटने निकला था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा जिसको लेकर उसके पिता नारसिंह मचार ने मेघनगर थाने पहुचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता नारसिंह का कहना है कि मेरा बेटा अर्जुन का कुछ दिनों मे विवाह उत्सव का कार्यक्रम होने वाला था अर्जुन घर से निकला तब पीला शर्ट ,काली पैंट पहन रखी है किसी को भी गुम अर्जुन दिखाई दे तो इस मोबाइल नंबर 7225931711 पर संपर्क करें। अर्जुन की मां का अर्जुन के गुम हो जाने विलाप कर रही है ! मां का रो-रो कर बुरा हाल है !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version