मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली में संकटमोचन बनकर उभरे अहमद पटेल | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली में संकटमोचन बनकर उभरे अहमद पटेल | New India Times

राजस्थान की सभी पच्चीस सीटो पर कांग्रेस की हार के बाद उपजे हालात में उलझे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिये दिल्ली में कांग्रेस नेता अहमद पटेल के संकटमोचन बन कर उभरने के बाद आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर सभी शंकाओं को दूर करके अपने मन माफिक फैसले करवाकर शाम को गहलोत जयपुर लौट आये हैं।
राजनीतिक सूत्रोनुसार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के विश्वास पात्र एवं अहमद पटेल के काफी करीबी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले तीन दिनों में अहमद पटेल सहित कुछ दिग्गज कांग्रेस नेताओं को राजस्थान में उपजे राजनीतिक हालतों से पूरी तरह अवगत कराने के बाद आज राहुल गांधी से करीब चालीस मिनट मिलकर सभी तरह के हालातों से बाखबर करके बताते है कि कुछ फैसलों पर सहमति भी करवाली है। जिसमें सचिन पायलट का अध्यक्ष पद से जल्द ही त्यागपत्र होना प्रमुख बताया जा रहा है साथ ही बसपा के सभी 6 विधायको के 2008 की तरह अब फिर से कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करवाना भी बताते हैं।
हालांकि सचिन पायलेट ने कल पीसीसी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बूला रखी है। जिसमें चुनाव परिणाम पर मंथन व मिलकर आगे संघर्ष करने के अलावा राहुल गांधी मे पूर्ण विश्वास जताया जा सकने का प्रस्ताव पास किया जा सकता है। उसके बाद एक दो दिन मे सचिन पायलट अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे सकते है।
प्रदेश अध्यक्ष के हटने की पूख्ता खबरो के बाजार मे आने के बाद अनेक नेता अध्यक्ष बनने की दोड़ मे शामिल हो चुके है। जिनमें ब्राह्मण व जाट नेताओं की एक लम्बी फेहरिस्त होती जा रही है पर अध्यक्ष पद के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिस नाम पर सहमति देगे उसी नाम पर मोहर लगना तय है।

By nit

Exit mobile version