रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ हेण्डपंप खुदाई मे फर्जीवाड़े को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनिता कटारा ने कुशलगढ एसडीएम से शिकायत की जिसके बाद ठेकेदार मशीन के फरार हो गया।
ग्राम वसुनी उकाला के रहने जिला परिषद सदन श्रीमती सुनीता प्रविण कटारा ने लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर की है। शिकायती पत्र में बताया गया कि बिना स्विकृति व बगैर टेंडर के कैसे गड्ढ़े खोदे जा रहे हैं और हैण्डपंप साड़े 6 इंच की जगह साड़े 4 इंच क्यों खोदे जा रहे हैं? कटारा ने सरपंच, सचिव, ठेकेदार व पंचायत समिति पर आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर कुशलगढ एसडीएम सुमन मीणा ने टीम खुदाई स्थल पर भेजी तो खुदाई की मशीन के साथ ठेकेदार रफू चक्कर हो गया।
