जयपुर में 25 मई को होगा इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

बी एस राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT:जयपुर में 25 मई को होगा इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

देश प्रदेश की प्रतिभाओं के सम्मान में 25 मई 2019 को शाम 4 बजे से जयपुर के सीकर रोड पर स्तिथ नेग चारबाग ग़ुलाबी नगरी की पावन धरती पर होगा भव्य सम्मान समारोह “इंडियम प्राइड अवार्ड” और समारोह में प्रतिभाओं को “इंडियन प्राइड” अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आयोजक राज कवर राठौड़, देव शर्मा, अशोक सिंह शक्तावत, भैरु सिंह राजपुरोहित सहित पूरी टीम को दी बधाई।

इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह की आयोजक समाज सेवी श्रीमती राज कंवर राठौड “राज बाईसा” ने जानकारी देते हुए बताया की आर डी फाइनेंस द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य सम्मान समारोह में सम्पूर्ण देश से 111 विसिष्ठ प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें इंडियन प्राइड अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शिरकत करेंगे वही कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ अर्चना शर्मा, राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कपूर दिल्ली, राज शर्मा, अनिता मनोज पुरवार दिल्ली, पवन गोयल, राज शर्मा, डॉ सुरेन्द्र गोयल सिरसा, सौरभ राघवेंद्र महाराज, कन्नू मेहता, रिंकू गुज्जर, राज खान, निधि गोयल, पवन टाँक, वेद सतनाम सिंह, डॉ सेलेश दीक्षित शालिनी श्रीवास्तव, विश्व बन्धु, सुनीता शर्मा सहित देश की गणमान्य हस्तियां भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह आयोजन को होस्ट करेंगी देश की प्रख्यात एंकर प्रीति सक्सेना वहीं आयोजन में मनी मूवी देवली, दौलत एंटर प्राइजेज, यूथ वर्ल्ड सोशल समूह सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। आयोजन टीम के हेड युवा समाज सेवी आर डी फाइनेंस के डॉयरेक्टर देव शर्मा, मनी मूवी के अशोक सिंह शक्तावत होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version