गल्ला मण्डी में पुलिस अधीक्षक ने की अधिकारियों के साथ बैठक | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

गल्ला मण्डी में पुलिस अधीक्षक ने की अधिकारियों के साथ बैठक | New India Times

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर, बहराइच में 23 मई 2019 को सम्पन्न होने वाली मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस आफिसर्स के साथ मण्डी परिसर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि मतदान की भांति मतगणना कार्य को भी बखूबी सम्पन्न करायें। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से तटस्थ रहते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अपने उत्तरदायित्यों का निर्वहन करेंगे। डाॅ. ग्रोवर ने कहा कि कोई भी मतगणना कार्मी कोई ऐसा कार्य या आचरण नहीं करेंगे जिससे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता प्रभावित हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version