रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर/झाबुआ (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना अंतर्गत पुलिस चौकी वड़ी में पदस्थ एएसआई मोहम्मद अफजल खान वैसे भी हमेशा अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए इस क्षेत्र में अमन – शांति बनाए रखने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं मगर इस बार रतलाम – झाबुआ लोकसभा संसदीय सीट पर चुनाव की कशमकश के मध्य अफजल खान ने अडवाड़ा सहित आसपास के गांव में शांतिपूर्ण मतदान करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई और किसी प्रकार से कोई धांधली नहीं चलने दी। इसी तरह खन आदिवासी समाज के बीच जाकर कुरीतियां को छुड़ाने की मुहिम भी चला रहे हैं। शराब व अन्य नशा छुड़वाने के साथ साथ अपने जीवन में अच्छे कार्य करने के लिये भी प्रेरित कर रहे हैं। इस कुशल कार्य के लिये उनकी तारीफ भी की जा रही है।

रहीम भाई एक बात बताओ अफ़जल खान ही क्यों ?
दूसरे काम नही करते और वो काम उसका है तो करेगा आपने जिले के कलेक्टर साहब की तारीफ नही की उसी की क्यों