कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के प्रयासों से मानसिक विक्षिप्त महिला को मिला उसका परिवार | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के प्रयासों से मानसिक विक्षिप्त महिला को मिला उसका परिवार | New India Times

कलेक्टर सिवनी श्री प्रवीण सिंह द्वारा दिनांक 04 मई 2019 को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान एक मानसिक विक्षिप्त महिलाओं एवं पुरूषों को देखकर उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्री वीरेश सिंह को पुनर्वास एवं ईलाज हेतु निर्देशित किया गया था।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सिवनी द्वारा अवगत करया गया है कि कलेक्टर महोदय के निर्देश में सभी मानसिक विक्षिप्तो से लगातार चर्चा की गई जा रही है एवं इन्हे ईलाज हेतु दवाईयॉ दी जा रही है। इसी तारतम्य में बातचीत के दौरान एक महिला का नाम श्रीमती चम्पाबाई ठाकुर पति श्री भंगीलाल ठाकुर जो पांडिया छपारा केवलारी की रहने वाली है जो चिकित्सालय सिवनी 01 वर्ष से जिला चिकित्सालय में रह रही थी। उक्त संबंध मे सचिव के माध्यम से भतीजा रामकुमार से चर्चा की गई थी जिन्होने बताया था कि श्रीमती चम्पाबाई ठाकुर 01 वर्ष से लपता थी। आज दिनांक को 17.05.2019 को भतीजा रामकुमार सहयोगियों के साथ जिला चिकित्सालय पहुँचा एवं लगभग एक वर्ष से जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रही अपनी चाची को लेकर चले गये तथा कलेक्टर सिवनी का आभार माना। उपसंचालक सामाजिक न्याय सिवनी ने यह भी अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रहे शेष मानसिक विक्षिप्तों की जानकारी एकत्र की जाकर ईलाज तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। उक्त कार्य में जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाप नर्स श्रीमती मिनाश्री तिवारी, वृद्धाश्रम में कार्यरत श्री शैलेन्द्र रतले एवं अशासकीय संस्था न्यू अभिनव प्रयास, सिवनी का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version