पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा एवं लखनादौन में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला की आयोजित समीक्षा बैठक में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर छपारा में एक सेक्टर सुपरवाइजर श्री विजय चंद्रे को निलंबित किया गया एवं मलेरिया इंस्पेक्टर श्री एमपी बघेल की दो वेतन वृद्धि रोकी गई।

इसी तरह लखनादौन में सेक्टर सुपरवाइजर श्री प्रेम कुमार डेहरिया को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं संतोष जनक जवाब न देने के कारण निलंबित किया गया।
एक एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत सिविल अस्पताल लखनादौन का निरीक्षण किया गया जिसमें सफाई व्यवस्था उपयुक्त नहीं पाए जाने पर उन्हें 1 माह का समय दिया गया। एक माह में सुधार ना होने पर कार्यवाही किए जाने के संकेत एवं नवीन हॉस्पिटल में एक माह में शिफ्ट होने के भी निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केसी मेश्राम, एसडीएम लखनादौन अंकुर मेश्राम उपस्थित थे।
