भिवंडी में रमजान में स्वाइन फ्लू का कहर: दो की मौत, एक ही परिवार के पांच लोगों का इलाज जारी, मस्जिद से बीमारी के बचाव का एलान, मनपा ने कैंप लगाकर शुरू किया बचाव कार्य | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

भिवंडी में रमजान में स्वाइन फ्लू का कहर: दो की मौत, एक ही परिवार के पांच लोगों का इलाज जारी, मस्जिद से बीमारी के बचाव का एलान, मनपा ने कैंप लगाकर शुरू किया बचाव कार्य | New India Times

भिवंडी में स्वाइन फ्लू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उक्त बीमारी के कारण अभी तक जहां दो लोगों की मौत हो गई है वहीं एक ही परिवार के पांच लोग इस बीमारी के चपेट में आने के कारण इलाजरत हैं जिसके बाद मनपा ने कैंप लगाकर जहां राहत बचाव कार्य शुरू किया है वहीं जनजागरूकता के लिए स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शुक्रवार को मस्जिद से एलाउंस भी किया गया।

मालूम हो कि भिवंडी के समदनगर में रहने वाले वकार एनुलहक उर्फ पप्पू शेख (50), शबनम वकार शेख (42), हिना वकार शेख (22), नेहा वकार शेख (20), उमर वकार शेख (12) को स्वाइन फ्लू की बीमारी हो गई थी।जिनकी खराब होती स्थिति को देख वकार शेख को इलाज के लिए मुंबई के सैफी अस्पताल में जबकि उसकी पत्नी शबनम को मुंब्रा के निजी अस्पताल में जबकि उसके तीनों बच्चों को कलवा के शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वकार की स्थिति नाजुक होने के साथ उसके परिजनों की हालत सही होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त पंढरीनाथ बेखंडे ने दी है। इसके पहले तड़ाली में रहने वाले मुकेश रामदास चौधरी (34) व मीठ पाड़ा में रहने वाली समृद्धी सतीश वाघमारे की स्वाइन फ्लू बीमारी से एक सप्ताह पहले मौत हो चुकी है जिसे लेकर भिवंडीकरों में भय व्याप्त है।

कैंप लगाकर किया जा रहा राहत कार्य

भिवंडी में रमजान में स्वाइन फ्लू का कहर: दो की मौत, एक ही परिवार के पांच लोगों का इलाज जारी, मस्जिद से बीमारी के बचाव का एलान, मनपा ने कैंप लगाकर शुरू किया बचाव कार्य | New India Times

मनपा उपायुक्त पंढरीनाथ बेखंडे ने बताया कि स्थानीय समद नगर इलाके में कैंप लगाकर लोगों की जांच किए जाने के साथ बचाव कार्य शुरू है। उन्होंने बताया कि आठ लोगों की टीम यहाँ काम पर जुटी है। उन्होंने बताया कि अभी तक इलाके के 150 लोगों को स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए इंजेक्शन दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कैंप लगातार आठ दिन तक चलेगा साथ ही हर आरोग्य केंद्र पर स्वाइन फ्लू का इंजेक्शन उपलब्ध कराने के साथ मरीजों की जांच शुरू है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जनजागरण के लिए मस्जिद से शुक्रवार को एलाउंस भी किया गया। इधर स्वाइन फ्लू की खबर के बाद मनपा आयुक्त मनोहर हीरे ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य विभाग के लोगों की मीटिंग लेकर स्वाइन फ्लू मिटाने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का आदेश दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version