रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर में सातवें चरण के चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूरी ताकत के साथ मेघनगर में महा जन संपर्क किया।
हम बात करें मध्य प्रदेश की तो भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा सहित रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट पर भी पूरे देश की निगाहें जमी हुई हैं। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत के साथ मेघनगर के हर वार्ड गली मोहल्ले टॉपरे टॉपरे सैकड़ों महिलाओं की टीम के साथ तूफानी जनसंपर्क में भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी श्रीमती सुशीला भाबर, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की धर्मपत्नी सूरज डामोर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया, मेघनगर वार्ड क्रमांक दो की पार्षद बहन शांति सोलंकी आदी ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं के साथ तिलमिलाति धुप में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह महिला नेत्रियों का स्वागत सम्मान भी किया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। जनसंपर्क के बाद साईं चौराहा पर नुक्कड़ सभा को भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर की धर्मपत्नी सूरज डामोर सुशीला भाबर ने संबोधित किया व केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी व भाजपा की सरकार के साथ रतलाम झाबुआ अलीराजपुर में गुमान सिंह डामोर को भारी मतों से विजय बनाने की अपील गई।
