लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत पुलिस ने किया फ्लैग मार्च | New India Times

लोकसभा निर्वाचन 2019 को ध्यान मेंं रखते हुए पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है और लोकसभा निर्वाचन निर्विवाद व शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो उसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। इसी कड़ी मेें आज पुलिस थाना तिरला के थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर के नेतृत्व में तिरला नगर के प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च किया गया। इसी प्रकार ग्राम पर्वतपुरा में भी नगर के प्रमुख मार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि आम जनता को भयमुक्त वातावरण में निर्भीक व शांति पूर्ण रूप से अपना मतदान कर सकें। इसी के तहत आज सीआरपीएफ के जवान और थाना तिरला का समस्त स्टॉफ नगर के विभिन्न मार्गों पर कदमताल करते हुए प्रदर्शन किया। वह आम जनता को यह संदेश दिया कि वह शांतिपूर्ण रूप से मतदान करें।
थाना प्रभारी श्री सवाई सिंह नागर द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 निर्विवाद व शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो उसके लिए सतत प्रयासरत हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version