अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक श्री रुडोल्फ अल्वारेस के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन एवं डीएसपी हेड क्वार्टर श्री शतीश कुमार दुबे के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत ऊमरी पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर दो चोरियों का माल बरामद किया है।
दिनांक 16.05.19 को फरियादी श्यामू वर्मा निवासी ग्राम पांडरी ने रिपोर्ट कि की दिनांक 12,13.05.19 की दरम्यानी रात वह घर नही था उसकी पत्नी पूजा घर मे सो रही थी रात मे गाँव का पप्पू उर्फ सीताराम जाटव पुत्र गणेश जाटव उसके गले से मंगलसूत्र का पेंडल काट कर चोरी कर ले गया पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पेंडल बरामद किया पुलिस द्धारा कडाई से पुछताछ करने पर आरोपी ने दिनांक 12,13/2/19 की रात पांडरी बाबा मन्दिर से एक एलईडी 32 इंच की एल जी कम्पनी की चोरी करना स्वीकार किया जिसे पुलिस द्धारा उसके घर से बरामद किया गया पुलिस द्धारा दोनो अपराधो मे चोरी गया मशरुखा बरामद कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया न्यायालय द्धारा आरोपी को जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तिमेश कुमार छारी थाना प्रभारी ऊमरी, उनि व्ही एन मिश्रा पीएसआई संदीप चौधरी प्र आर 945 उदयभान सिह आर 753 पंकज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जप्त सामाग्री-एक एलईडी एल जी कम्पनी की 32 इंच कीमती 25000 रुपये ,एक सोने का पेंडल कीमती 10000 रुपये बताई गई है।
