डेंगू निवारण के लिए जनजागरण की आवश्यकता: डाॅ राजेश सोनवने | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:डेंगू निवारण के लिए जनजागरण की आवश्यकता: डाॅ राजेश सोनवने | New India Times

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ विभाग के सभी कर्मीगण अपने अपने स्वास्थ केंद्रों के कार्य क्षेत्रों में जनता से सीधे संपर्क बनाकर डेंगू निवारण के लिए अपनाई जाने वाली उपाययोजनाओं की जानकारी का प्रसार करें, और स्थानीय पंचायतों की मदद से डेंगू प्रतिबाधन हेतु लोगों से सुखा दिवस मनाने की अपील करें। इस काम में स्वास्थ विभाग कि संकल्पनाओं को जमिन पर उतारें, ऐसा आह्वान जामनेर तहसील स्वास्थ अधिकारी डाॅ श्री राजेश सोनवने ने किया है।

डेंगू निवारण के लिए जनजागरण की आवश्यकता: डाॅ राजेश सोनवने | New India Times

पंचायत समिती के संग्राम कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अगवाई करते हुए डाॅ सोनवने ने कहा कि वैसे भी स्वास्थ विभाग द्वारा किए गए सजग कार्यों के चलते क्षेत्र में 2013 से अब तक डेंगू ने सिर नहीं उठाया है। डेंगू निवारण के लिए चलने वाला कामकाज पूरी तरह आनलाइन होगा। इंडीया फाइट डेंगू नाम से सरकारी ऐप से ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को जोड़ना होगा।

डेंगू निवारण के लिए जनजागरण की आवश्यकता: डाॅ राजेश सोनवने | New India Times

डेंगू को लेकर प्रतिबंध ही सुरक्षा की कुंजी है। बैठक में डेंगू जनजागृती के बेहतर कार्य के लिए विजय वानखेडे को सम्मानित किया गया। मंच पर डाॅ श्रीमती पल्लवी राऊत, श्री पी सी बाविस्कर आदि मान्यवर मौजुद रहे। बतौर स्वास्थ अधिकारी डाॅ श्री सोनवने ने अपने अब तक के कार्यकाल में संक्रामक बीमारियों के उच्चाटन हेतु स्वास्थ विभाग के कार्यचालन में कई सकारात्मक बदलावों को अमल में लाया है जिसके नतीजे बिल्कुल साफ़ सुथरे तरीके से दिखाई पड रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version