राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर ग्वालियर में हुआ रैली व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर ग्वालियर में हुआ रैली व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आज ग्वालियर में सुबह से ही गतिविधियां प्रारम्भ हो गई। सुबह 9 बजे रैली का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों /कर्मचारियों ने भाग लिया। तत्पश्चात हस्ताक्षर अभियान का आयोजन फूलबाग चौराहे पर किया गया जिसमें डेंगू की रोकथाम में सहयोग प्रदान करने हेतु अधिकारी/कर्मचारियों के अलावा आमजन ने भी सहयोग करने हेतु हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मृदुल सक्सेना, सिविल सर्जन डॉ. व्ही.के. गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज पाटीदार, जिला मीडिया अधिकारी इन्द्रपाल निवारिया के अलावा नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थिति थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मृदुल सक्सेना एवं जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जन जागृति के लिए आज चिन्हित 21 शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version