अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रॉली ने दो भाइयों को रौंदा एक की मौत दूसरे की हालत गम्भीर | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रॉली ने दो भाइयों को रौंदा एक की मौत दूसरे की हालत गम्भीर | New India Times

थाना हरगांव क्षेत्र में बुधवार दोपहर अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पर खड़े दो सगे भाइयों को रौंद दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर हालत में दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां बड़े भाई ने दम तोड़ दिया जबकि छोटे भाई का इलाज सीएचसी में चल रहा है।

अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रॉली ने दो भाइयों को रौंदा एक की मौत दूसरे की हालत गम्भीर | New India Times

थाना क्षेत्र के सुर्जीपारा मोड़ पर बुधवार सुबह लगभग 11.30 बजे कुछ लोगों में आपसी पारिवारिक वाद विवाद चल रहा था जिस कारण कुछ लोग रोड के किनारे एकत्र थे। इसी बीच मल्लापुर गांव में स्थित ईंट-भट्ठे से ईंट लादकर तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली पर चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। अचानक भीड़ के बीच ट्रैक्टर ट्राली घुसने से भगदड़ मच गई। करन (38) और उसके छोटे भाई शिवा (18) पुत्रगण सुबराती निवासी मोहल्ला तीर्थ थाना हरगांव को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को गंभीर हालत में सीएचसी भिजवाया जहां इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया जबकि शिवा का इलाज चल रहा है।

अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्रॉली ने दो भाइयों को रौंदा एक की मौत दूसरे की हालत गम्भीर | New India Times

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version