हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

कोतवाली सीतापुर क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में खाना बनाते समय शियाराम पुत्र तौले राम के घर में आग लग गयी। हवा तेज़ होने के कारण पड़ोस के राम खेलावन पुत्र सीताराम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया और धू धू कर जलने लगा। ग्रामीणों ने घरों को जलता देख काफी मेहनत मशक्कत करने के उपरांत आग पर काबू पा लिया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक रोज़ मर्रा की ज़रूरतों की चीज़ें जल कर राख हो चुकी थी। वहीं राम खेलावन की नगदी 10 हज़ार व सियाराम की नगदी 30 हज़ार रुपये भी जल कर राख हो गए थे। अग्निकांड की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गयी है।
