स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का दंश झेल रहा है मरुई गांव का एएनम सेंटर | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का दंश झेल रहा है मरुई गांव का एएनम सेंटर | New India Times

मोहनलालगंज स्वास्थ विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लाखों की लागत से बनाए गए एएनएम सेंटर संचालन के अभाव में बदहाली झेल रहे हैं। बता दें कि मोहनलालगंज क्षेत्र के मरूई गांव स्थित एएनएम सेंटर जो पांच वर्ष पहले ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने तथा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के टीकाकरण के लिए बनकर तैयार हुआ था लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक एएनएम सेंटर का संचालन शुरू नहीं हो सका। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक शाम ढलते ही एएनम सेंटर के अंदर या आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है तो वहीं गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों ने पूरे एएनम सेंटर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। लाखों की लागत से बने एएनएम सेंटर के परिसर में ग्रामीणों द्वारा मवेशी बांधने के साथ साथ उपले रखना शुरू कर दिया गया और पूरे एएनएम सेंटर पर अवैध कब्जा जमा लिया है जिससे एएनएम सेंटर की शुरुआत ना होने से आसपास के आबादी वाले क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को टीकाकरण, जीवन रक्षक दवाओं और प्रसव आदि की सुविधा के लिए गांव से कोसों दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version