इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास होंगे मुख्य अतिथि | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT:इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास होंगे मुख्य अतिथि | New India Times

देश प्रदेश की प्रतिभाओं के सम्मान में ग़ुलाबी नगरी की पावन धरती पर होगा भव्य सम्मान समारोह “इंडियम प्राइड अवार्ड” और समारोह में प्रतिभाओं को नवाजा जाएगा “इंडियन प्राइड” अवार्ड 2019 से।

समारोह के पोस्टर का विमीचन जयपुर में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया औऱ आयोजक राज कवर राठौड़, देव शर्मा, अशोक सिंह शक्तावत सहित पूरी टीम को बधाई दी।

इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह की आयोजक समाज सेवी श्रीमती राज कंवर राठौड “राज बाईसा” ने जानकारी देते बताया कि आर डी फाइनेंस द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य सम्मान समारोह में सम्पूर्ण देश से 111 विसिष्ठ प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें इंडियन प्राइड अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा और समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास शिरकत करेंगे। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ अर्चना शर्मा, राजेन्द्र कपूर, राज शर्मा, अनिता मनोज पुरवार दिल्ली सहित देश की गणमान्य हस्तियां भी अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी।

इंडियन प्राइड अवार्ड समारोह आयोजन को होस्ट करेंगी देश की प्रख्यात एंकर प्रीति सक्सेना, वही आयोजन में मनी मूवी देवली, दौलत एंटर प्राइजेज, यूथ वर्ल्ड न सोशल समूह सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

आयोजन टीम के हेड युवा समाज सेवी आर डी फाइनेंस के डॉयरेक्टर देव शर्मा, मनी मूवी के अशोक सिंह शक्तावत होंगे और देव शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड समारोह के लिए लगातार प्रतिभाओं के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं जिसे ज्यूरी सदस्यों के समक्ष रखा जा रहा है और चयनित प्रतिभाओ को सूचना दी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version