राष्ट्र की तरक्की में विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण: चंद्रशेखर प्रजापति | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

राष्ट्र की तरक्की में विज्ञान की भूमिका महत्वपूर्ण: चंद्रशेखर प्रजापति | New India Times

जो देश जितना कम विज्ञान से जुड़ा है वह देश उतना ही अधिक अन्धविश्वास में फंसा है, इसलिए हर एक देश को असल तरक्की के लिए विज्ञान से जुड़ना चाहिए और अन्धविश्वास के दुनिया से बाहर आना चाहिए, यह बात शिक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति ने कृष्णा कोचिंग कॉलेज सिधौली में विज्ञान प्रौद्योगिक दिवस के मौके पर राष्ट्र की तरक्की में विज्ञान की भूमिका विषयक संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि भारत भी विज्ञान से अब जुड़ रहा है जिसकी वज़ह से जल्द ही विकासशील देश से विकसित की फेहरिश्त में शामिल हो जायेगा, इसलिए भारत के विकास में विज्ञान की सराहनीय भूमिका है। संस्था के डायरेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि भारत ने अपनी सामरिक शक्ति का पोखरण राजस्थान में 11 मई को प्रदर्शन कर विश्व को चकित कर दिया था यदि भारत विज्ञान से न जुड़ा होता तो यह कैसे सम्भव होता। इस मौके पर योगेश मिश्रा, हर्षित यादव, मयंक यादव, शशि यादव, बंदना विश्वकर्मा, शिवम, मोहम्मद अल्ताफ, पल्लवी शुक्ला, मधु टंडन, पंछी यादव, पूजा पांडे, शिवानी श्रीवास्तव, बंधन, साधना गुप्ता आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version