30000 रुपये के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के नेतृत्व में इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई थी टीम गठित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

30000 रुपये के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के नेतृत्व में इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए की गई थी टीम गठित | New India Times

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन व एडिशनल एसपी देहात एसएस गौर, एसडीओपी दिलीप जोशी के मार्गदर्शन में भितरवार पुलिस के थाना प्रभारी पंकज त्यागी के नेतृत्व में पुलिस ने ₹30000 के इनामी एक हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोप में वारंटी भज्जू उर्फ रामप्रसाद पुलिस ने दतिया के सिंध नदी किनारे बने बेड़निया गांव सिविल लाईन थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार किया है। हत्या के आरोपी भज्जू की गिरफ्तारी पर आईजी जोन राजा बाबू के द्वारा ₹30000 का इनाम घोषित किया गया था।

हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका निभाने वालो में पंकज त्यागी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रीना शाक्य, सहायक निरीक्षक मान सिंह भदोरिया, आरक्षक बदन सिंह टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसनीय पत्र दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version