बस नहीं रुकवाने पर यात्री ने एसटी बस के कंडक्टर का काटा कान, मामला पहुंचा पुलिस स्टेशन में | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बस नहीं रुकवाने पर यात्री ने एसटी बस के कंडक्टर का काटा कान, मामला पहुंचा पुलिस स्टेशन में | New India Times

एसटी बस में सवार एक यात्री बस न रुकवाने पर इतना आक्रोशित हुआ कि बस कंडक्टर के कान ही काट लिए। मामले ने इतना तूल पकड़ा की बस चालक ने यात्रियों समेत एसटी बस को धुलिया शहर पुलिस थाने में ला खड़े की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनी और दोनों का निपटारा करा दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बस क्रं. एम एच 14 / बी टी 2333 शाहपुर – धुलिया शहर स्थित गुरुद्वारा समीप आयी तो एक यात्री ने एसटी बस को रेलवे क्रॉसिंग समीप उतारने की विनती की इस पर बस कंडक्टर ने कहा कि बस दशहरा मैदान स्टॉप पर रुकेगी। उसके बाद बस स्थानक पर इस बात को लेकर बस कंडक्टर और यात्री में विवाद होने लगा और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। इस बीच यात्री बस को रेलवे क्रॉसिंग पर रुकवाने की जिद करने लगा और कंडक्टर ने उसकी बात नहीं सुनी और यात्री ने उसके कान के नीचे काट लिया जिससे बौखलाए बस कंडक्टर ने यात्री बस को बस स्टैंड पर ना ले जाते हुए सीधे पुलिस थाने ले आया। बस रुकवाने की जिद पर अड़े यात्री पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग करने लगा पुलिस ने दोनों पक्षकारों की शिकायत सुन कर मामले का निपटारा किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version