जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
रविवार को रिद्दनाथ मंदिर हंडिया में हरदा जिले के सभी रजक बंधुओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संतश्री गाडगे महाराज जिला स्तरीय कार्यसमिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जगदीश जी बरेठा नान्दरा को जिला अध्यक्ष एवं बलराम जी बथोले हरदा को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। वही चंपालाल जी कपोले हरदा, शिवनारायण कनेरिया रहटगांव, विनय जी कनेरे टिमरनी, दिनेश जी कनोजिया खिरकिया, संतोष जी कनोजिया हंडिया, भगवान जी पटेल सिराली, दशरथ जी कनेरे गोदड़ी को उपाद्यक्ष , एस. के. बनोरिया को जिला कोषा अध्यक्ष , राजेश जी वर्मा हरदा को सह कोशाध्यक्ष, नन्दलाल जी बघेला को जिला सचिव, ललित जी बथोले खिरकिया, शेखर जी कपोले ,अशोक जी वर्मा को सह सचिव, जितेंद्र जी वर्मा हरदा एवं शुभम जी कलम चारुवा को जिला मीडिया प्रभारी, सुरेश लाहोरे, अखिलेश जी कनोजिया, गोपाल जी कचनारिया, पवन जी कनोजिया, मदन जी विडोरिया को प्रचारमंत्री नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान जिला सलाहकार समिति का भी गठन किया गया, जिसमे सुरेश जी कनोजिया, रामेश्वर जी हेड्सहाब, देवकरण जी पचोरे, विनय कनेरे, रामरतन बघेला, मूलचंद सोलंकी, रामदयाल कचनारे, शिवराम बरेठा, कालूराम जी बुंदेला आदि को शामिल किया गया। साथ ही कैलाश खरे, सुंदरलाल टिटोरिया, बिलाश बरेठा, हुकुम बघेला, कपिल सोलंकी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में जिलेभर से करीब डेढ़ सैकड़ा से अधिक रजक समाज के बंधू उपस्तिथ हुए। कार्यक्रम के अंत में समाज के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री बरेठा दुआरा बैठक में शामिल हुए सभी सामाजिक बंधुओ का आभार व्यक्त किया गया।
