सीतापुर जिला के मरोड़ गांव में महिला की धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सीतापुर जिला के मरोड़ गांव में महिला की धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या | New India Times

सीतापुर जिला के सकरन इलाके के मड़ोर गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि अधेड़ महिला चारा काटने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद वह लापता हो गई। सीओ बिसवां ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए। सीओ का कहना है कि हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया की गई जांच में करीबियों से पूछताछ की गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।

बताते हैं कि सकरन थाना क्षेत्र के मंड़ोर गांव की 48 वर्षीय महिला इंदिरा घर से चारा लेने के लिए निकली थी। शाम करीब पांच बजे निकली इंदिरा पत्नी इन्द्रेश काफी देर तक घर नहीं लौटी तो लोगों को चिंता हुई। देर शाम गांव के पूरब घाघरा नदी के किनारे खेत में पुत्र अनिल व लोग पहुंचे तो अधेड़ महिला खून से लथपथ अवस्था में मिली। गले में गहरे घाव देखकर परिजन अफरातफरी के बीच उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ बिसवां सूचना मिलने पर देर रात परिजनों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल पर गए। फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य इकट्ठे किए गए। बाद में हत्या का अभियोग थाने में दर्ज किया गया। सीओ बिसवां का कहना है कि मामला करीबियों से जुड़ा हुआ है। जांच पड़ताल जारी है, जल्द ही हत्या की असली वजह का पता लगाकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version