वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित मकान के छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कपड़े, जेवर और बर्तन समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही जांच करने का दावा कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के गांव नरदवल निवासी बिहारी लाल का मकान बाजार जाने वाली रोड के किनारे स्थित है। इस मकान के सामने वाले मकान में अंग्रेजी शराब की दुकान है। घटना गुरुवार देर रात की है। बिहारी लाल की मृत्यु हो चुकी है उनके लड़के अपने परिवार के साथ मकान में रहते हैं। घटना के दिन बिहारी लाल का बड़ा लड़का विनोद अपने ससुराल गया हुआ था इसलिए उसका परिवार भी उसी के साथ गया था जबकि उसका भाई दीपक और परिवार के अन्य सदस्य अपने अपने कमरे में सोए हुए थे। डिस्कवरी में विनोद का सामान रखा था उसमें चोर घुस गया और सेफ अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे कपड़े जेवर चोरी कर लिया। उसी कमरे में रखें बड़े बक्से का लॉक तोड़कर उसमें से बर्तन भी निकाल ले गए। गोरेलाल के छोटे पुत्र दीपक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बर्तन कपड़े और जेवर मिला कर लगभग ढाई लाख का सामान चोरी हुआ है।
इस संबंध में बात करने पर प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह का कहना है कि चोरी में घरेलू सामान बर्तन कपड़ा ले जाने की बात सामने आ रही है। जितनी बड़ी चोरी बताई जाती है उतनी नहीं हो सकती क्योंकि घर के दीवारें तक सही नहीं बनी हैं। हालांकि उन्होंने बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही जांच करवाने की बात कही है।
